भोपाल के भारत भवन में 12 से 14 जनवरी तक पहली बार होगा लिटरेचर फेस्टिवल

 द सोसायटी फॉर कल्चर एंड एन्वॉयर्नमेंट 12 जनवरी से तीन दिवसीय भोपाल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल आयोजित कर रही है। इसका उद्देश्य कला और संस्कृति के शहर को बुक्स ऑफ सिटी बनाना है। इस फेस्ट में देश-विदेश के नामचीन 70 लेखक और चिंतक शिरकत करेंगे।

इवेंट को-ऑर्डिनेटर मीरादास ने बताया कि भारत भवन में होने वाले इस फेस्ट में अलग-अलग भाषाओं में लिखी गई किताबों पर चर्चा होगी। साथ ही इंडिया द पार्थ अहैड, एन्वाॅयर्नमेंट एंड कन्वंर्जेशन, डिफेंस एंड डिप्लोमेसी, आर्ट एंड क्राफ्ट, कल्चर एंड हेरिटेज, सेफ्टी एंड एन्वाॅयर्नमेंट जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण सत्र भी होंगे।

फेस्टिवल में जॉन बाउल्स, गीता वोल्फ और अनुभव नाथ द लंदन जंगल बुक पर डिस्कशन करेंगे। राजीव महर्षि, अमिताभ कांत, इला पटनायक, द पाथ अहैड ट्रांसफॉर्मेटिव आइडियाज फॉर इंडिया पर डिस्कशन करेंगे। रूट्स ऑफ कल्चर राइटिंग अराउंड द रामायण, पुराण, महाभारत विषय पर विवेक देवरॉय और राघव चंद्रा चर्चा करेंगे।

स्वामीनाथन: एक जीवनी विषय पर प्रयाग शुक्ल, विवेक टेंबे और अखिलेश वर्मा डिस्कशन करेंगे। संजय बारू, संजीव सन्याल, बिट्‌टु सहगल, जयराम रमेश सहित अन्य विशेषज्ञ भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

प्रदेश के नए मुख्य सचिव सुधि रंजन मोहंती आज कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने पदभार संभालते ही कहा कि किसानों की कर्जमाफी बड़ी चुनौती है। निश्चित अवधि में इसे अमली जामा पहुंचाना है। उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस का वचन पत्र पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी।

दरअसल, मुख्य सचिव एसआर मोहंती ने कहा कि गवर्नेंस भोपाल केंद्रित नही, बल्कि जिले स्तर होगी। कलेक्टर और एसपी जिला स्तर पर समस्याएं सुलझाएंगे। सभी विभागों की छोटी-छोटी समस्यायों का समय पर निराकरण होगा, इसके लिए जिला प्रशासन जवाबदेह होगा। काम को लेकर अधिकारियों की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।

इन पदों पर रह चुके है अब तक
असिस्टेंट कलेक्टर सरगुजा में 1983 से प्रशासनिक सेवा की शुरूआत करने वाले एसआर मोहंती कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। मोहंती की पहचान एक सख्त और अनुशासित अधिकारी की रही है। वह बालाघाट, सतना और इंदौर के कलेक्टर रहने के बाद जनसंपर्क आयुक्त, मार्कफेड एमडी, महिला बाल विकास, चिकित्सा शिक्षा, वित्त निगम, स्वास्थ्य, योजना आयोग, स्कूल शिक्षा सहित अन्य विभागों में प्रमुख सचिव रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

多地火锅、烧烤、麻辣烫恢复堂食……吃还是不吃?

外媒:伊朗任命“圣城旅”副指挥官接替苏莱曼尼